कटरा जंगल में चहलकदमी करते दिखा हाथियों का जोड़ा
वन विभाग के कर्मचारी अलर्ट, ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे कटरा जंगल में चहलकदमी करते दिखा हाथियों का जोड़ाकटरा जंगल में चहलकदमी करते दिखा हाथियों का ज
ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में पहुंचे हाथियों का जोड़ा बुधवार को पांचवें दिन लहुरियादह और कटरा के जंगलों में चहलकदमी करता दिखाई दिया। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।रेंजर रविशंकर शर्मा के नेतृत्व में वन दारोगा कुमार कार्तिकेय, अखिलेश्वर दुबे, अभिषेक सिंह और वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी समेत टीम जंगल में पहुंचकर दोनों हाथियों की लोकेशन लेती रही। दोपहर में हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे कटरा जंगल में दिखाई दिया।वन विभाग की टीम ने जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की।
लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने और हाथियों के नजदीक नहीं जाने को कहा गया है। रेंजर रविशंकर शर्मा ने बताया कि हाथियों का जोड़ा लहुरियादह और कटरा जंगल में मौजूद है। जीपीएस ट्रैकर मशीन की मदद से दोनों हाथियों की लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

