चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ट्रैक पर आया दंतैल हाथी, हावड़ा - मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर 45 मिनट तक ठप रहा ट्रेन परिचालन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में बंडामुंडा रेलवे ट्रैक पर रात को एक दंतैल हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे ने तत्काल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। वन विभाग के कर्मियों ने हाथी को रेलवे ट्रैक से हटाकर लोहांडा वन क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया। इस दौरान ट्रेन सेवाएं 45 मिनट तक बाधित रहीं।

चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ट्रैक पर आया दंतैल हाथी, हावड़ा - मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर 45 मिनट तक  ठप रहा ट्रेन परिचालन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में बीती रात लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक पर एक दंतैल हाथी आ जाने से अफरा तफरी मच गया। बंडामुंडा रेलवे स्टेशन के आर केबिन के पास रात लगभग 9 बजे के आस पास अचानक रेलवे ट्रैक पर एक दंतैल हाथी आ गया। रेलवे ट्रैक पर अचानक दंतैल हाथी के आने से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया और रेलवे द्वारा तत्काल ट्रेनों के परिचालन रोक दिया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और रेलकर्मियों के साथ काफी मशक्कत से हाथी को रेलवे ट्रैक से हटाकर दूर लोहांडा वन क्षेत्र की और खदेड़ा दिया गया। इस दौरान इस क्षेत्र में हावड़ा - मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर 45 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। इसके अलावा क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी और मूवमेंट को लेकर रेलवे द्वारा एहतियात के तौर पर सुबह तक स्पीड कंट्रोल के साथ इस क्षेत्र में ट्रेनों का परिचालन किया गया।

जंगली हाथियों का मूवमेंट

बंडामुंडा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से रात के समय जंगली हाथियों का मूवमेंट रेलवे ट्रैक के आसपास होता रहा है। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो जाता है। इसके साथ ही हाथियों के मूवमेंट से इस क्षेत्र में काम करने वाले रेलकर्मियों में भी दहशत माहौल बना रहता है। आज सुबह हाथी को वन विभाग के कर्मियों के द्वारा लोहांडा जंगल की और खदेड़ दिया गया।

प्रश्न और उत्तर

✦बंडामुंडा रेलवे ट्रैक पर हाथी का आने का समय कब था?−
बंडामुंडा रेलवे ट्रैक पर हाथी लगभग रात 9 बजे आया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ट्रैक पर आया दंतैल हाथी, हावड़ा - मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर 45 मिनट तक ठप रहा ट्रेन परिचालन