करंट से हुई मौत आपदा दें मुआवजा: दुबे
हिन्दुस्तान, सीवान
रघुनाथपुर में पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने कहा कि हाईवोल्टेज करंट से हुई मौतें आपदा से जुड़ी हैं। इसमें राजकुमार बिन और चन्द्रिका प्रसाद की मौत हुई। उन्होंने बिजली कंपनी से शीघ्र भुगतान की मांग की है और सभी अभिलेख कार्यपालक अभियंता को जमा किए हैं।

रघुनाथपुर। पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने एक बयान जारी कर कहा कि हाईवोल्टेज करंट से हुई मौत आपदा से जुड़ा हुआ है। घटना में राजकुमार बिन और चन्द्रिका प्रसाद की मौत हुई है। इस मामले में बिजली कंपनी के सीवान ईकाई को आनाकानी और विलंब करने की जरूरत नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि करंट से मौत हुई है। शारदा देवी और सिरतिया देवी अपना आवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण-पत्र, पारिवारिक सदस्या प्रमाण-पत्र सहित सभी अभिलेख कार्यपालक अभियंता को जमा किया है। कार्यपालक अभियंता को यह जानकारी होगी कि घटित घटनाओं की प्रतिपूर्ति इन्सुरेंस है। किसी को जेब से अनुदान की प्रतिपूर्ति नहीं करनी है।
यह तीन दिन के भीतर ही कर देना चाहिए। पूर्व मंत्री ने बिजली कंपनियों के अधिकारियों से शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया।


