चेतावनी: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल और आंदोलन करेंगे जेई

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

चांदपुर क्षेत्र के बागड़पुर में विद्युत विभाग की चेकिंग टीम के साथ मारपीट और जेई को बंधक बनाने की घटना के बाद बिजलीकर्मियों में आक्रोश है। संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।

चेतावनी: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल और आंदोलन करेंगे जेई

चांदपुर क्षेत्र के बागड़पुर में विद्युत विभाग की चेकिंग टीम के साथ हुई मारपीट और जेई को बंधक बनाए जाने को लेकर बिजलीकर्मियों में आक्रोश है। मामले में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद एसपी से भी मिले। नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले के अवर अभियंता सामूहिक रूप से आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे और हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन में कहा गया है, कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार लो कंजम्प्शन की सूची के आधार पर 18 सितंबर को विभागीय टीम जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान संयोजन पर इनकमिंग केबल में कट लगाकर सीधे बिजली चोरी पाई गई, जिसके वीडियो साक्ष्य प्राथमिकी में उपलब्ध हैं। चैकिंग के दौरान उपभोक्ता संजीव, सुधांशु, अंकित, मोहित, ग्राम प्रधान पति नवनीत, संजीव के पुत्र एवं 20-30 अन्य ग्रामीणों द्वारा एक राय होकर विभागीय टीम को बंधक बना लिया गया तथा अवर अभियंता व कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडो व लात घूंसों से अत्यधिक बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार सरकारी कर्मचारियों को घेरकर पीटा गया। मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया गया। महिलाओं द्वारा छेड़खानी के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई तथा कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। जानलेवा हमला होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से वे खुले घूम रहे हैं। इस कारण सभी अवर अभियंता व बिजलीकर्मी भयभीत हैं व असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रामअवतार सिंह, उमेश पाल सिंह, आरपी सिंह, गौरव, जगदीश, मनोज, आकाश वर्मा, दीपक जायसवाल, सुमित कुमार, रामानंद आदि मौजूद बताए गए हैं。

निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने भी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महामंत्री विवेक शर्मा आदि के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को प्रकरण में समर्थन का ज्ञापन सौंपा है और दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन में भाग लेने की चेतावनी दी है।

-------

सामान्य प्रश्न

✦बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट क्यों हुई?−
बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट चेकिंग टीम द्वारा बिजली चोरी की जांच के दौरान हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचेतावनी: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल और आंदोलन करेंगे जेई