आटा चक्की मिल में बिजली चोरी, 6.31 लाख की राजस्व क्षति
हिन्दुस्तान, सासाराम
मीटर बाईपास कर अतिरिक्त तार जोड़ की जा रही थी बिजली चोरीया गया। जांच में प्रमोद कुमार सिंह, पिता रामाधार सिंह द्वारा विभागीय विस्तारित एलटी लाइन में अतिरिक्त तार जोड़कर

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के मोरौना गांव स्थित एक आटा चक्की मिल में छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। जांच में मीटर बाईपास कर अतिरिक्त तार के जरिए बिजली का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। विभाग ने 6 लाख 31 हजार 675 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।


