बिजली चोरी के लंबित मामलों पर चीफ ने लगाई फटकार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

बुधवार को चीफ इंजीनियर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बिजली चोरी मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिजली चोरी के मामलों की प्रगति, जुर्माने और राजस्व वसूली पर चर्चा हुई। इंजीनियर ने लंबित मामलों पर ध्यान देने और वसूली प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। आगामी छापे के अभियान की रणनीति भी बनाई गई।

बिजली चोरी के लंबित मामलों पर चीफ ने लगाई फटकार

चीफ इंजीनियर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को लंबित बिजली चोरी मामलों एवं छापेमारी आकलनों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जोन के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज बिजली चोरी के मामलों की प्रगति, हालिया छापों के बाद किए गए आकलन, लगाए गए जुर्माने तथा राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। चीफ इंजीनियर ने लंबित मामलों पर फटकार लगाई। वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, संबंधित सतर्कता अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।