पांच लोगों पर 1 लाख 42 हजार 825 रूपये के जुर्माना को लेकर केस
हिन्दुस्तान, सीवान
भगवानपुर हाट में, बिजली कंपनी के अभियंता नदीम हसन ने पांच लोगों पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर 1 लाख 42 हजार 825 रुपये की बिजली चोरी करने का जुमार्ना लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को हर्जाना वसूली के लिए दर्ज किया गया है।

भगवानपुर हाट, एसं। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पांच लोगों पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने सभी पर 1 लाख 42 हजार 825 रुपये की बिजली की चोरी करने पर जुर्माना लगाया है। उन्होंने इन सभी से हर्जाना वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता के आवेदन पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हर्जाना वसूली के लिए मामला दर्ज किया गया है।


