सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापे, 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

हिन्दुस्तान, रुडकी
share

ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार सुबह से बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। खंजरपुर, प्रेम कुंज और शेखपुरी में कुल 24 घरों से बिजली चोरी पकड़ी गई। अधीक्षण अभियंता विनोद पांडे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापे, 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार सुबह आठ बजे से ही बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। खंजरपुर, प्रेम कुंज और शेखपुरी समेत आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अचानक टीम के पहुंचने से लोगों में खलबली मच गई। कई लोगों को छतों पर डाली गई कटिया उतारने तक का मौका नहीं मिला। अधीक्षण अभियंता विनोद पांडे के निर्देशन में इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दस्तक दी।

सुबह-सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों को घरों के बाहर देखकर लोग हैरान रह गए। चेकिंग के दौरान कई घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन टीम ने जांच जारी रखी।एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश मामलों में मीटर से पहले इनकमिंग लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कुछ लोगों ने तारों में इतनी सफाई से कट लगाए थे कि सामान्य चेकिंग में उनका पता लगाना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में एसडीओ आकाश सिंह, एसडीओ उस्मान, एसडीओ अनुभव सैनी, हेमलता, मांगेराम, राजन, परवीन, अमित, दुष्यंत, विकास, विनोद और राजीव त्यागी आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापे, 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी