विद्युत उर्जा चोरी को लेकर आठ लोगों पर केस
बरकट्ठा के विद्युत विभाग ने गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियंता सत्यनारायण भोगता ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। विद्युत विभाग ने विभिन्न गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के क्रम में आठ लोग बिजली चोरी करते पाए गए। बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। छापेमारी अभियान बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद एवं मानव दिवस कर्मी भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान ग्राम गैड़ा निवासी लिलधारी राणा, लालोडीह निवासी सिकंदर यादव, जितेंद्र यादव, दिलीप यादव, छहरियामो निवासी संदीप सिंह, कैलाश सिंह, कलहाबाद निवासी उमेश नायक तथा पचफेड़ी चौक, गंगपाचो निवासी उमेश कुमार को विद्युत उर्जा चोरी का आरोपी बनाया गया है। बिजली चोरी के आरोप में सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता ने थाना में मामला दर्ज कराया है。
बैठक का विवरण
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उपभोक्ताओं को पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज के माध्यम से अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी पर विभागीय प्रावधानों के तहत आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है। उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली मीटर लगवाना अनिवार्य है। बिना मीटर के बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


