सौभाग्य योजना से छूटे मजरों में भी होगा विद्युतीकरण
सौभाग्य योजना से छूटे मजरों में भी होगा विद्युतीकरण सौभाग्य योजना से छूटे मजरों में भी होगा विद्युतीकरण सौभाग्य योजना से छूटे मजरों में भी होगा विद्यु

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सौभाग्य योजना से छूटे मजरों में भी शीघ्र ही विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके तहत जिले में सौभाग्य योजन से छूटे 97 मजरों को चिन्हि़त कर लिया गया है। इन मजदरों में कार्य भी शुरु कर दिया गया है। एक माह के भीतर सभी मजरों में विद्युतीकरण कर बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी। जनपद में संचालित किये जा रहे सौभाग्या अभियान के तहत गांव व नगर के सभी घरों को बिजली से परिपूर्ण तो कर लिया गया था, लेकिन बाद में बने नये मजरे में अभी बिजली से आच्छादित नहीं हो सके हैं। इन छूटे मजरों के घरों को विभाग की प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना से विद्युतीकरण कराया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता ई. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसके तहत राबर्ट्सगंज डिवीजन के 45 और पिपरी डिवीजन के 52 घरों का चयन किया गया है। कुल 97 घर अभी भी बिजली की रोशनी से दूर रह गये हैं, जहां शीघ्र ही इस योजना के तहत विद्युतीकरण कर बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके तहत कार्य भी शुरु कर दिया गया है। अभी तक कुल 14 घरों को बिजली से आच्छादित कर दिया गया शेष बचे मजरों व टोलों की मेन जगह से दूरी अधिक होने के कारण पूरी तरह से नये सिरे से कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर सभी 97 मजरों में विद्युतीकरण कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी।


