बिजली समस्याओं का जल्द किया जाए निदान

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में जिला विद्युत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं किसानों को कैपेसिटर लगवाने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई। सांसद और विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं पर विचार किया। एसई ने बताया कि कैपेसिटर लगाने से वोल्टेज स्थिर रहेगी और मोटर का ट्रिप होने का खतरा कम होगा।

बिजली समस्याओं का जल्द किया जाए निदान

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बिजनेस प्लान की जानकारी लेने के साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं विभागीय अफसरों ने किसानों को कैपेसिटर लगवाने को प्रेरित भी किया। बैठक में बिजनेस प्लान सहित आरडीएसएस, यूईएचएच व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सांसद नरेश चंद्र उत्तम सहित विधायक जयकुमार जैकी, चंद्रप्रकाश लोधी, ऊषा मौर्या आदि ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के एसई को निर्देश दिए। वहीं एसई अनिल वर्मा ने बताया कि निजी नलकूपों में किसानों द्वारा कैपेसिटर लगवाया जाए जिससे वोल्टेज स्थिर, मोटर के ट्रिप होने या जलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। दरअसल यह पावर फैक्टर में सुधार करके सिस्टम को ऊर्जा कुशल बनाता है। साथ ही यह मोटर को आवश्यक रिएक्टिव पावर भी प्रदान करता है। एसई ने बताया कि इसके लगवाए जाने के बाद कम वोल्टेज में भी आसानी से सिंचाई हो सकती है साथ ही ट्रांसफार्मर को भी जलने से बचाया जा सकता है。

क्षमतावार इस प्रकार लगवाएं कैपेसिटर

एसई ने बताया कि दो एचपी क्षमता के लिए 0.5 केवीएआर, तीन एचपी के लिए 0.8, पांच एचपी के लिए 1.5, 7.5 एचपी के लिए दो, 10 एचपी के लिए 2.5, 12.5 एचपी के लिए 3.5 तथा 15 एचपी क्षमता की मोटर वाले नलकूपों के लिए 4.5 केवीएआर की कैपेसिटर बैंक लगाया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसानों के लिए क्या निर्देश दिए गए?
बैठक में किसानों को कैपेसिटर लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।