करंट लगने से युवक की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

नानपारा में वाटर हैड टैंक के निर्माण के दौरान भूमि पैमाइश करते समय एक युवक बिजली की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया और नानपारा सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 करंट लगने से युवक की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

नानपारा /बलहा। वाटर हैड टैंक निर्माण को भूमि पैमाइश के दौरान युवक बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर ठेकेदार के सहयोगी की हालत बिगड़ी। उसे नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दरगाह थाने के नूरूद्दीनचक हड्डी गोदाम निकट निवासी इरशाद (37) पुत्र इसरार अहमद नानपारा कोतवाली के नानपारा देहाती गांव में बनाए जा रहे‌वाटर हैड टैंक के ठेकेदार के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे। गुरुवार शाम भूमि पैमाइश के दौरान वह बिजली लाइन‌ के करंट की चपेट मे आकर झुलस गए।

नगर कोतवाली के अकबरपुरा मोहल्ले निवासी शहनवाज पुत्र सलीम ने इरशाद को‌ आनन फानन में नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरंट लगने से युवक की हुई मौत, परिजनों में कोहराम