ईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ब्रिजेश कुमार ... प्रदर्शकों, खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच हुई बीटूबी बैठक, बिजनेस इंक्वायरी और कारोबारी रुचि के आधार पर करीब 100 करोड़ रुपय

ईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो के दूसरे दिन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार दो दिनों में 20 हजार से अधिक बिजनेस विजिटर्स एक्सपो पहुंच चुके हैं। प्रदर्शकों, खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच हुई बीटूबी बैठक, बिजनेस इंक्वायरी और कारोबारी रुचि के आधार पर करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। एक्सपो में डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ईवी निर्माता, फ्लीट ऑपरेटर्स, निवेशक, बिजनेस प्रोफेशनल्स और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। विजिटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी तकनीक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ईवी कंपोनेंट्स और स्मार्ट मोबिलिटी से जुड़ी नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली। देश के विभिन्न राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भी मजबूत मौजूदगी रही。

नए ब्रांड और कारोबारी साझेदारी के अवसर

आयोजकों के मुताबिक एक्सपो का उद्देश्य केवल नई तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कारोबार और नए बाजारों तक पहुंच के अवसर उपलब्ध कराना भी है। खरीदारों ने एक ही स्थान पर ईवी, बैटरी, चार्जिंग तकनीक, कंपोनेंट्स और मोबिलिटी सॉल्यूशंस की उपलब्धता को उपयोगी बताया। इससे उन्हें नए ब्रांड, सप्लायर्स और बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ने का अवसर मिला।

भारतीय कंपनियों में विदेशी खरीदारों की रुचि

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भारतीय ईवी कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और उत्पादों में रुचि दिखाई। इटालियन चैंबर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी एक्सपो का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने भारतीय ईवी उद्योग के विकास, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चा की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ईवी इंडिया एक्सपो कब शुरू हुआ?−
ईवी इंडिया एक्सपो ग्रेटर नोएडा में चल रहा है और यह एक बड़ी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदर्शनी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान