एसआइआर के कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

पूर्वी सिंहभूम के निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने चाकुलिया के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। सभी पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र समय पर भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

एसआइआर के कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार चाकुलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिंदूरगौरी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र के वितरण, प्राप्ति एवं बीएलओ ऐप में डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। मौके पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी अनुराग तिवारी, एसडीएम घाटशिला तथा बीडीओ और सीओ उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए सभी पात्र मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र अवश्य भरें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से सभी मतदाताओं को जागरूक करते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।