प्रोजेक्ट समावेश के तहत 206 संस्थानों में ईएलसी कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा में 'प्रोजेक्ट समावेश' के तहत 206 शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया एवं मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 1 अक्टूबर 2026 तक मतदान हेतु नाम दर्ज करवा सकते हैं।

चाईबासा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के मार्गदर्शन में “प्रोजेक्ट समावेश” के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के 206 शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फ्यूचर वोटर्स को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की जानकारी दी। बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
अधिकारियों ने युवाओं से परिवार और आसपास के पात्र लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।


