Hindi NewsIndia Newselectoral bond sbi supreme court election commission top 50 companies list - India Hindi News
इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा देने वाले टॉप 50 में ये गुमनाम कंपनियां, नामी घराने भी छूट गए पीछे

इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा देने वाले टॉप 50 में ये गुमनाम कंपनियां, नामी घराने भी छूट गए पीछे

संक्षेप:

इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत दान करने वाली 50 टॉप कंपनियों में कई गुमनाम हैं। हैरान करने वाली बात है कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर देश के लॉटरी किंग कहे जाने वाले सैंटियागो मार्टिन की कंपनी है।

Mar 15, 2024 10:21 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद कर किस कंपनी ने राजनीतिक दलों को कितना चंदा दिया है, इसका पूरा डेटा सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पूरी लिस्ट ही जारी कर दी है। इस लिस्ट में यह नहीं बताया गया है कि किस कंपनी ने किस दल को कितने की डोनेशन दी है। लेकिन यह जानकारी जरूर दी है कि किस दल ने इलेक्टोरल बॉन्ड में कितना पैसा लगाया। इसके तहत जो टॉप 50 कंपनियों की लिस्ट सामने आई है, उसमें बड़ी संख्या में वे कंपनियां हैं, जिनके आम लोग नाम तक नहीं जानते। इस सूची में रिलायंस, अडानी या टाटा ग्रुप से जुड़ी कंपनियां नाम मात्र ही हैं।

हालांकि जिन नामी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीद की है, उनमें वेदांता, जिंदल स्टील एंड पावर, आईएफबी एग्रो, टॉरेंट पावर, डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज, ऑरोबिंदो फार्मा शामिल हैं। हालांकि इस डोनेशन का यह अर्थ नहीं है कि इसमें कुछ गलत हुआ है। आइए देखते हैं, इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर राजनीतिक दलों को आर्थिक ताकत देने वाली टॉप 50 कंपनियों में कौन-कौन हैं...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
क्रमांक इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा देने वाली कंपनी का नाम राशि (करोड़ रुपये में)
1. फ्यूचर गेमिंग ऐंड होटल सर्विसेज  1368 करोड़
2. मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड  966 करोड़
3. क्विक सप्लाई चेन 410 करोड़
4. वेदांता ग्रुप  402 करोड़
5. हल्दिया इंजीनियरिंग लिमिटेड 377 करोड़
6. भारती एयरटेल ग्रुप  247 करोड़
7. एस्सेल माइनिंग 224 करोड़ 224 करोड़
8. वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड  220 करोड़
9. जिंदल ग्रुप 195.5 करोड़
10. केवेंटर फूडपार्क इन्फ्रा लिमिटेड  195 करोड़
11. एमकेजे इंटरप्राइसेस लिमिटेड 192.42 करोड़
12. मदनलाल लिमिटेड 185.5 करोड़
13. टॉरेंट ग्रुप 184 करोड़
14. डीएलएफ ग्रुप 170 करोड़
15. यशोदा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल 162 करोड़
 
16. उत्कल एल्युमिला इंटरनेशनल लिमिटेड 145.3 करोड़
17. बीजी शिरके कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी  117 करोड़
18. धारीवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड 115 करोड़
19. अवीस ट्रेडिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड 112 करोड़
20. बिरला ग्रुप 107 करोड़
21. चेन्नै ग्रीन वुड्स प्राइवेट लिमिटेड  105 करोड़
22. रुंगटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड 100 करोड़
23. आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड 92.3 करोड़
24. रश्मि ग्रुप 90.5 करोड़
25. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड 80 करोड़
26. प्रारंभ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड 78.75 करोड़
27. नाटको फार्मा लिमिटेड  69.25 करोड़
28. श्री सिद्धार्थ इन्फ्राटेक ऐंड सर्विसेज 61 करोड़
29. एनसीसी लिमिटेड 60 करोड़
30. इन्फिना फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड 60 करोड़
31. DIVI एस लैबोरेट्रीज 55 करोड़
32. यूनाइटेड फॉस्फोरस इंडिया एलएलपी  55 करोड़
33. नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी  55 करोड़
34. द रैमको सीमेंट्स 54 करोड़
35. मॉडर्न रोड मेकर्स  53 करोड़
36. ऑरोबिंदो फॉर्मा 52 करोड़
37. ट्रांसवेज एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड 47.5 करोड़
38. ऋत्विक प्रोजेक्ट्स 45 करोड़
39. पीसीबीएल लिमिटेड 45 करोड़
40. एमएस एस एन मोहंती 45 करोड़
41. ससमल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड  44 करोड़
42. शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स 40 करोड़
43. SEPC पावर 40 करोड़
44. PHL FINIVEST प्राइवेट लिमिटेड 40 करोड़
45. लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेड 40 करोड़
46. सिपला लिमिटेड 39.2 करोड़
47. SWAL कॉरपोरेशन लिमिटेड 35 करोड़
48. SAFAL गोयल रियल्टी 35 करोड़
49. NEXG डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड 35 करोड़
50. लक्ष्मी निवास मित्तल 35 करोड़
Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।