पूर्णिया : कोसी स्नातक निर्वाचन : आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 की तैयारी के लिए पूर्णिया में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने, मतदान केंद्रों की संख्या, मतदाताओं का विवरण और चुनावी कार्यों के लिए वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

कोषांगों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त का निर्देश पूर्णिया, वरीय संवाददाता।
बैठक की जानकारी
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। प्रमंडलीय आयुक्त ने आदर्श आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ अब तक किए गए कार्यों एवं तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैलेट पेपर से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें। परिवहन-वाहन कोषांग को चुनाव कार्यों में लगने वाले वाहनों का सही आकलन कर पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कम्युनिकेशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कम्युनिकेशन प्लान से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए कहा गया। सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के आवंटित दायित्वों को समय पर पूरा करने हेतु एक स्पष्ट एवं विशिष्ट कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः एवं ससमय अनुपालन किया जाए तथा सभी जिम्मेदारियों का त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त के सचिव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे。
निर्वाचन कार्यक्रम
---
-चार कमिश्नरी एवं 14 जिले शामिल :
---
-कोसी निर्वाचन क्षेत्र-2026 मे नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तथा नामांकनों की जांच 7 अक्टूबर की होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। मतदान की तिथि 23 अक्टूबर और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को निर्धारित है। मतदान करने की निर्धारित समय 8:00 बजे सुबह से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है। कोसी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 181 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 17 मतदान केंद्र पूर्णिया में स्थित हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 134000 है जिसमें 12000 पूर्णिया के मतदाता हैं। इसमें चार कमिश्नरी तथा 14 जिले शामिल हैं।


