एसआईआर को लेकर सीएससी संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश
गढ़वा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के निर्देशन में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने ऑनलाइन बैठक की। सभी संचालकों को एसआईआर प्रक्रिया में सावधानी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी बरतने का निर्देश दिया गया। अनियमितताएं, फर्जी दस्तावेज और गलत जानकारी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई।

गढ़वा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश के आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा द्वारा सीएसी संचालकों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर एसआईआर से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। सभी संचालकों को पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। उस दौरान स्पष्ट किया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी अथवा संबंधित डाटा में हेरफेर को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्हें निर्देश दिया गया कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करें। उसके अलावा एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी दस्तावेज में बदलाव, छेड़छाड़, कूट रचना अथवा किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं किया जाएगा।
उसके अलावा विदेशी नागरिकों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया।एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम अथवा दस्तावेज गलत तरीके से शामिल न हो। उसके अलावा अन्य मामलों में भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।


