चक्रधरपुर में 76 प्रतिशत प्रगणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण
56 चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की बैठक हुई। इसमें बीएलजओ और बीएलओ-2 की तीसरी बैठक एवं चुनाव पाठशाला की योजना बनाई गई। 76 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हुआ, और नेताओं ने शेष प्रपत्रों का घर-घर जाकर संग्रह का कार्य सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 56 चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी ने बैठक की। बैठक में आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलजओ व बीएलओ-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
लेकिन अब तक प्राप्त 76 प्रतिशत प्रगणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है। इस अवसर पर सभी बीएलए-2 से अनुरोध किया गया कि वे संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शेष गणना प्रपत्रों का घर-घर जाकर संग्रह सुनिश्चित करें तथा उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।


