डीसी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों संग

डीसी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों संग समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों एवं अन्य बिंदुओं पर जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीसी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण