पीएमएस चुनाव नौ को, उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के पदाधिकारियों का चुनाव नौ सितंबर को होगा। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कई उम्मीदवारों ने पर्चे भरे, जिनमें डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह शामिल हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय हैं, और चुनाव वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए हो रहा है।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव नौ सितंबर को होगा। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नामांकन करने वालों में डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, डॉ. सारिका राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. अतुल सिंह और डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी प्रमुख रहे। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने डॉ. संजय राय को चुनाव अधिकारी नामित किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह चुनाव वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए होगा। तीन सितंबर (गुरुवार) को नामवापसी होगी।
इसके बाद शाम पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को चुनाव होगा।


