चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती शिक्षा परिषद की प्रबंध कार्यकारिणी के डॉ.दीपक बने प्रबंधक

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती शिक्षा परिषद पीलीभीत के प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। डॉ. दीपक गंगवार को प्रबंधक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में डॉ. अनिल गर्ग और मनवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। अरविन्द गुप्ता अध्यक्ष, श्याममुरारी उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को भी मनोनीत किया गया।

चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती शिक्षा परिषद की प्रबंध कार्यकारिणी के डॉ.दीपक बने प्रबंधक

चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती शिक्षा परिषद पीलीभीत की प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हो गया। इसमें डॉ. दीपक गंगवार को प्रबंधक चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग (अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति, ब्रजप्रदेश) और चुनाव पर्यवेक्षक मनवीर सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती पउप्र क्षेत्र) के निर्देशन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में अरविन्द गुप्ता अध्यक्ष, श्याममुरारी उपाध्यक्ष, डॉ.दीपक गंगवार प्रबंधक, प्रदीप अग्रवाल सह प्रबंधक, राकेश सिंह कोषाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल नवरंग, रामअवतार गुप्ता, डॉ.कृष्ण औतार गुप्ता, सुभाष महाजन, डॉ. देवकी नन्दन शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।