निर्वाचन साक्षरता अभियान में मतदान की दी जानकारी
हिन्दुस्तान, सीवान
ककक सीवान। उच्च माध्यमिक विद्यालय, अरजल मंद्रापाली के प्रांगण में में निर्वाचन साक्षरता व जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों...

सीवान। उच्च माध्यमिक विद्यालय, अरजल मंद्रापाली के प्रांगण में में निर्वाचन साक्षरता व जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों को निर्वाचन प्रक्रिया व लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बसंत कुमार ने लोगों को मतदान के अधिकार, मतदाता पंजीकरण व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने कहा कि जागरुकता कार्यक्रमों से बच्चों में बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता का बेहतर विकास होता है, वह एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं। शिक्षक रणजीत कुमार, अब्दुल वासित, रईश अहमद, कुमारी शीतल निगम, अमिता वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, छात्र-छात्राएं व स्थानीय ग्रामिणों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें:झारखंड कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
ये भी पढ़ें:राहत कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम


