अध्यक्ष तौसीफ और महामंत्री राजेश बने
हिन्दुस्तान, उन्नाव
फोटो संख्या 11 सोमवार को उत्तर प्रदेश जूरियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की निर्वाचन प्रक्रिया में सफीपुर कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी

उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के सफीपुर विकासखंड का निर्वाचन अधिवेशन हुआ। चुनाव अधिकारी बांगरमऊ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष कमल किशोरी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इसमें अध्यक्ष पद पर तौसीफ अली खां और महामंत्री राजेश राठौर को बैठाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष कीर्ति शर्मा, सरोजनी देवी, विनय कुमार, भगवानदीन, संयुक्त मंत्री अलका, अनुपमा, शांति पांडे, सागर शुक्ला, लेखाकार गौरव वैश्य, आय व्यय निरीक्षक पद बृज किशोर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र, महामंत्री रामजन्म सिंह, संरक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह आदि रहे।


