चंद्रशेखर चौथी बार निर्विरोध चुने गए क्षेत्रीय अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़ में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चंद्रशेखर सिंह को चौथी बार निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर गिरिजेश उपाध्याय, वेदप्रकाश पांडेय और धीरेंद्र कुमार सिंह का चयन किया गया। इस चुनाव में परिषद की 12 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को अपराह्न संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, शेषनाथ मिश्रा और चुनाव पर्यवेक्षकों की देख-रेख में परिषदीय कार्यालय में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से चौथी बार चंद्रशेखर सिंह को निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री पद पर वेदप्रकाश पांडेय और प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर धीरेंद्र कुमार सिंह को चयनित किया गया। इस चुनाव में परिषद की 12 शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, शाखा मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:प्रमोद 12वीं बार बने अध्यक्ष, आलोक मंत्री


