डॉ. विपिन बिहारी बने नीमा के इलेक्शन कमिश्नर
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के राज्य शाखाओं के चुनाव के लिए डॉ. विपिन बिहारी को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। डॉ. विपिन ने बताया कि उन्हें चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे नीमा में बिहार जोन की भागीदारी और बढ़ी है।

मुजफ्फरपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की राज्य शाखाओं में होने वाले चुनाव के लिए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति की गई है। बिहार जोन के डॉ. विपिन बिहारी का इसके लिए चयन हुआ है। डॉ. विपिन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनको संगठन की राज्य शाखाओं के चुनाव में निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन से नीमा में बिहार जोन की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को भी मजबूती मिली है।

