चुनाव की तैयारियों के लिए 60 बीएलओ का होगा विशेष प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग 8 अक्टूबर को वाराणसी में कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें 60 बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार और निर्वाचन प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाना है।

चुनाव की तैयारियों के लिए 60 बीएलओ का होगा विशेष प्रशिक्षण

प्रयागराज। आगामी विधानसभा चुनाव में अभी भले ही वक्त हो, लेकिन आयोग कर्मचारियों को अभी से तैयार करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से वाराणसी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आठ अक्तूबर को किया जाएगा। इसमें प्रयागराज से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 60 बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। आयोग की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद यहां पर बीएलओ का चयन शुरू कर दिया गया है। कार्यशाला में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। बीएलओ के साथ ही जिले से 10 सुपरवाइजर और एक ईआरओ को भी प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की तैयारी है।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाना है। एसआईआर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल किए जाने से उन्हें आयोग की ओर से अपनाई जा रही नई व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में होने वाली बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद बीएलओ और अन्य अधिकारी अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचुनाव की तैयारियों के लिए 60 बीएलओ का होगा विशेष प्रशिक्षण