एसआइआर: 15 तक दावा-आपत्ति का अवसर

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

भारत निर्वाचन आयोग ने गिरिडीह में मतदाता सूची के संशोधित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। अहर्ता तिथि 01 अक्टूबर 2026 है। दावों और आपत्तियों की अवधि 05 अगस्त से 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

एसआइआर: 15 तक दावा-आपत्ति का अवसर

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग ने 01 अक्टूबर 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने जारी पत्र के माध्यम से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी है। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देशित किया है। कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 05 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं दावा एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने एवं उनके निष्पादन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसआइआर के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोग के निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण प्रक्रिया के सभी चरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआइआर: 15 तक दावा-आपत्ति का अवसर