बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागू
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागू बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागू

किशनगंज। निज संवाददाता बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के की घोषणा के साथ साथ ही पूरे निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 से संबंधित प्रेस नोट निर्गत कर दी गयी है। प्रेस नोट की तिथि 22 सितंबर 2026 से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है तथा पूर्णियां प्रमण्डल अन्तर्गत चुनावी कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जन सभा, जुलूसों इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। जन सभाओं, जुलूसों इत्यादि में प्रतिद्व्द्विवता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित एवं आतंकित किये जाने की संभावना रहती है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलााने एवं अवांछित तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते लोक प्रशांति भंग हो सकती है और लोक सुरक्षा पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
निर्वाचन अवधि के उद्देश्य
उपर्युक्त निर्देश के आलोक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- सह- जिला दंडाधिकारी, किशनगंज नवीन कुमार द्वारा शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन अवधि के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 मे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किशनगंज जिलान्तर्गत निम्नांकित आदेश जारी किया गया है।
आचार संहिता के तहत आदेश
लागू आचार संहिता के तहत शांति भंग करने के उद्देश्य से किसी भी अपराध करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्ति किसी भी स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी, भाला, गंड़ासा, ईंट-पत्थर एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार लेकर नहीं चलेंगे।
प्रतिबंधों की जानकारी
यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय पर, विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्तव्य पर लगे दंडाधिकारी, निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश निर्दिष्ट स्थान पर शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा शस्त्र निरीक्षण कराने एवं शस्त्र जमा करने हेतु शस्त्र ले जानेवाले अनुज्ञप्तिधारियों पर शिथिल रहेगा। किसी भी राजनैतिक दल, संगठन, व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को डराने, धमकाने एवं किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने का प्रयास नहीं किया जायेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, रैली या प्रदर्शन का आयोजन सक्षम प्राधिकार की पूर्वानुमति से ही कियें जायेगें।
राजनैतिक प्रचार के निर्देश
कोई भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन द्वारा किसी भी धार्मिक स्थल का उपयोग राजनैतिक प्रचार-प्रसार के उद्धेश्य से नहीं किया जायेगा। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का भाषण आलेख, पोस्टर, पम्पलेट, बैनर इत्यादि के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास नहीं किया जायेगा।
सोशल मीडिया पर निर्देश
किसी भी व्य्त्तित राजनैतिक दल, संगठन द्वारा वाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कोई मी आपत्तिजनक आदर्श आचार संहिता के प्रतिकूल कोई भी संवाद, आलेख, टिप्पणी इत्यादि सम्प्रेषित नहीं किया जायेगा।
ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग
किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्वानुमति सक्षम प्राधिकार से लेकर ही किया जायेगा। 10.00 बजे रात्रि से 06.00 बजे प्रात: तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्णत: वर्जित रहेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दल, संगठन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लागू चुनाव संबंधी आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: अनुपालन करेंगे। साथ ही साथ चुनाव संबंधी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देशों के आलोक में कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
सक्षम प्राधिकार के द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जो मी पूर्वानुमति दी जायेगी उसमें निहित शर्तों का शत प्रतिशत अनुपालन समी राजनैतिक दल, संगठन, व्यक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
अधिसूचना जारी की तथि - 29-09-2026
नामांकन की अंतिम तथि - 06-10-2026
समीक्षा की अंतिम तिथि -07-10-2026
नामांकन वापसी की अंतिम तथि- 09-10-2026
मतदान की तिथि- 23-10-2026
मतगणना की तिथि- 27-10-2026
किशनगंज जिले में मतदाताओं की संख्या कुल संख्या 3554 है। जिसमें 2898 पुरुष 656 महिलाएं शामिल है।

