मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बुधवार को रांची के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया गया।

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

बुधवार को निर्वाचन विभाग, रांची के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव के रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा के साथ बीएस सिटी कैंप टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से वेयरहाउस से जुड़े आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चंदनकियारी व बोकारो विधानसभा क्षेत्र के वज्रगृह तथा वीवीपैट वज्रगृह का भी निरीक्षण किया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, ईआरओ सह चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, ईआरओ सह डीसीएलआर अनुराधा कुमारी, उप निदेशक, पीआरडी रवि कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा, एनडीसी राज शर्मा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण