ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशRajasthan election result 2018: एग्जिट पोल के बाद वसुंधरा राजे को जीत का भरोसा

Rajasthan election result 2018: एग्जिट पोल के बाद वसुंधरा राजे को जीत का भरोसा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भले ही कांग्रेस की स्पष्ट जीत बताई गई है, लेकिन भाजपा का कहना है कि उसे राज्य में सत्ता में बने रहने का पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा...

Rajasthan election result 2018: एग्जिट पोल के बाद वसुंधरा राजे को जीत का भरोसा
एजेंसियां,नई दिल्लीMon, 10 Dec 2018 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भले ही कांग्रेस की स्पष्ट जीत बताई गई है, लेकिन भाजपा का कहना है कि उसे राज्य में सत्ता में बने रहने का पूरा भरोसा है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा मुख्यालय में एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को मीडिया से कहा, भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी और किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को इस बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी समान रूप से जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वह भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक भी हैं। उन्होंने कहा, एक्जिट पोल इसके पहले भी कई बार विफल साबित हुए हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें