बुजुर्ग महिला की हत्यारोपी मां-बेटी गिरफ्तार
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपियों में पत्नी के ससुराल पक्ष के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। घटना से क्षेत्र में भय व्याप्त है।

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पुत्रवधू की मां और बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क सुधीर एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले आदिल का गर्भवती पत्नी खुशबू को ससुराल में न ले जाने को लेकर ससुरालियों से विवाद हो गया था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सास गुड्डो, साली महक, साला समीर समेत अन्य लोग घर पहुंचे थे। घर पर सास व साली ने गाली गलौज की।
आदिल की मां सलमा ने विरोध किया था, जिस पर सास, साली, साले और उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सलमा के बाल पकड़ कर सिर तख्त पर मार दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि गुड्डू देवी और महक को रामपार्क खानपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।


