नहर में कूदे बुजुर्ग की एसएसबी जवानों ने जान बचाई

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में, एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए शारदा नहर में कूदने की कोशिश की, लेकिन एसएसबी के जवानों ने उसकी जान बचा ली। जवानों ने तुरंत नहर में उतरकर बुजुर्ग को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। बाद में बुजुर्ग को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

नहर में कूदे बुजुर्ग की एसएसबी जवानों ने जान बचाई

खटीमा। आत्महत्या करने के इरादे से नहर में कूदे बुजुर्ग की एसएसबी के जवानों ने जान बचा ली। एसएसबी की 57 वाहिनी की सीमा चौकी लालकोठी कैंप के सामने बहने वाली शारदा नहर में शनिवार को चकरपुर निवासी एक बुजु़र्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। बुजुर्ग को नहर में कूदते समय एसएसबी के जवानों ने देख लिया। बुजुर्ग के कूदते ही एसएसबी के आरक्षी परमानंद व आरक्षी संदीप रावल तत्परता दिखाते हुए नहर में उतर गए। रस्सी के सहारे बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी। आवश्यक कार्यवाही के बाद बुजु्र्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनहर में कूदे बुजुर्ग की एसएसबी जवानों ने जान बचाई