पोर्क करी बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 66 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब दोनों के बीच पोर्क करी बनाने को लेकर बहस हुई। बुजुर्ग ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में पोर्क करी बनाने को लेकर हुई बहस के बाद 72 वर्ष के एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपनी 66 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात हुई, जब महिला शबदुलापुर गांव में अपने घर पर सो रही थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि बुजुर्ग ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी महिला के पोर्क करी बनाने से इनकार करने पर उनके बीच बहस हुई थी।
दंपति की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।


