चाईबासा में सो रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
चाईबासा 13 सितंबर फ़ाइल संख्या 17 चाईबासा में खौफनाक वारदात, दामाद के घर रह रहे बुजुर्ग की पीटकर हत्या चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गा

पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव में घर में सो रहे बुर्जग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान मझगांव थाना क्षेत्र के सोनापोस गांव निवासी सुभाष माटिया (63) के रूप में हुई है। वह अपने दामाद में घर में रहे थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष रोजगार की तलाश में करीब एक माह पहले गितिलपी गांव आए थे और दामाद दुर्गा चरण संवैया के घर रह रहे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर सो रहे थे।
इसी दौरान गांव की ही नोनी सांडिल(24) वहां पहुंची और अचानक लकड़ी से छाती, कमर और सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई। बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में देखकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी महिला नोनी सांडिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या अन्य कारण की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद हत्या की वास्तविक वजह सामने आएगी।


