ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर मौत
मिर्जापुर के रन्नोपट्टी गाँव में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग राम सुमेर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका बेटा अजय ने बताया कि पिता सामान लेने गए थे और लौटते समय ट्रेन से टकरा गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिगना(मिर्जापुर)। क्षेत्र के रन्नोपट्टी गाँव के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रन्नोपट्टी गाँव निवासी 72 वर्षीय राम सुमेर पुत्र स्व० रामदेव का शव डाउन लाइन पर बरामद हुआ। मृतक के बेटे अजय उर्फ कल्लू ने शव की शिनाख्त की। अजय ने बताया कि पिताजी पैदल ही रेलवे लाइन पार कर सड़क की ओर कुछ सामान लेने गए थे। वापसी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक रेलवे में गैंग मैन पद से रिटायर हुए थे।
वह दो बेटों के पिता थे। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी गुलाब पत्ती तथा परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


