खगड़िया : मवेशी का चारा लाने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत, तीसरे दिन शव बरामद
गोगरी से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर बिंदटोली गांव के

गोगरी से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर बिंदटोली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध बुच्ची सिंह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को वे मवेशी का चारा लाने बाढ़ के पानी को पारकर खेत गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगें। सोमवार को तीसरे दिन स्थानीय लोगो की मदद से शव बाढ़ के पानी से बरामद किया गया। मृतक के बेटे मुनमुन सिंह ने बताया कि उसके पिता शनिवार सुबह घास लाने निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी ज्यादा होने के कारण तलाश करने में परेशानी हुई। सोमवार सुबह 10बजे स्थानीय लोगों और परिजनों की तलाश के दौरान शव मिला। सूचना मिलते ही गोगरी सीओ अमीर हुसैन और गोगरी थाना के एएसआई प्रेम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।


