अयोध्या दर्शन से लौटते समय बिगड़ी वृद्ध की हालत, सीएचसी में मौत

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

गुजरात लौट रहे 60 वर्षीय सूरज भाई की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूरज भाई अयोध्या दर्शन करने गए थे। उसका शव उनके साथियों द्वारा गुजरात ले जाया गया। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

अयोध्या दर्शन से लौटते समय बिगड़ी वृद्ध की हालत, सीएचसी में मौत

बांगरमऊ, संवाददाता। अयोध्या दर्शन कर गुजरात लौट रहे एक वृद्ध की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी शव को लेकर गुजरात रवाना हो गए। गुजरात के बालखाड़ क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय सूरज भाई पुत्र देवजी भाई अपने साथियों के साथ निजी बस बुक कर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। बुधवार तड़के दर्शन कर वापस गुजरात लौटते समय बस बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची थी। इसी दौरान सूरज भाई की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

स्थिति बिगड़ती देखकर पवन कुमार समेत अन्य साथियों ने बस रुकवाई और उन्हें उपचार के लिए बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी शव को लेकर गुजरात चले गए। पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने की जानकारी नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या दर्शन से लौटते समय बिगड़ी वृद्ध की हालत, सीएचसी में मौत