रामपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
हिन्दुस्तान, रामपुर
रामपुर में तेज बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने घायल को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुंदरलाल (65) के रूप में हुई है।

रामपुर। तेज बारिश के बीच शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सुंदरलाल(65) पुत्र फकीरे, निवासी घेरवा थाना मानपुर, जिला सीतापुर के रूप में हुई है।


