ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग बिकाऊ सहनी की मौत हो गई। मृतक की पतोहू ने बताया कि यह एक दुर्घटनात्मक घटना है। बिकाऊ सहनी, जो 3 सितंबर को समस्तीपुर जा रहे थे, की 4 सितंबर को हादसे की जानकारी मिली। ये मामला सदर थाने में यूडी केस के रूप में दर्ज किया गया है।

ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

मुजफ्फरपुर। ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग बिकाऊ सहनी की मौत मामले में सोमवार को सदर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक की पतोहू इन्द्रा देवी ने कच्चीपक्की ओपी में आवेदन दिया था, जिसमें उसने बताया है कि यह दुर्घटना का मामला है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। बोचहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सुलही गांव के बिकाऊ सहनी बीते 3 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे समस्तीपुर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। वे यात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। जब वे देर रात तक समस्तीपुर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रातभर उनका कोई सुराग नहीं मिला। ​अगली सुबह 4 सितंबर को करीब 8 बजे स्थानीय चौकीदार द्वारा परिजनों को सूचना मिली कि दिघड़ा गुमटी नंबर 11 के पास ट्रेन से गिरने के कारण बिकाऊ सहनी की मौत हो गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत मामले में यूडी केस दर्ज