खेत पर काम करने गए किसान की सर्पदंश से मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के बैना गांव में एक बुजुर्ग किसान महाबीर सिंह की जहरिले सांप के डंसने से मौत हो गई। खेत में काम करते समय उन्हें सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिवार ने उन्हें पीएचसी राजपुर लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

खेत पर काम करने गए किसान की सर्पदंश से मौत

कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में जहरीले कीड़ों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। मंगलवार शाम को खेतों पर काम करने गए राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान की सर्प दंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में पीएचसी राजपुर लाए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।बैना गांव निवासी किसान महाबीर सिंह अपने खेतों पर काम करने गए थे। वहां काम करते समय जहरीले सांप के काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर परिजन उनको झाड़ फूंक कराने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर पीएचसी राजपुर ले गए।

वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी ईश्वरवती बदहवास हो गई। जबकि पुत्रोंप्रमोद, मनोज व विनोद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजपुर थाने के एसआई नीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में सर्पदंश से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेत पर काम करने गए किसान की सर्पदंश से मौत