मक्का बेचने जा रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में एक वृद्ध किसान राजाराम (72) की दुर्घटना में मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मक्का बेचने के लिए जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मक्का बेचने जा रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फर्रुखाबाद। मक्का बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडी जा रहे एक वृद्ध किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इटावा-बरेली हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घाघ निवासी राजाराम (72) गुरुवार सुबह 5.30 पर गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से मक्का लेकर शाहजहांपुर जनपद की अल्लाहगंज मंडी जा रहे थे। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के निकट हाईवे पर वह ट्रैक्टर पर लदी मक्का को बारिश से बचाने के लिए पन्नी डाल रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची अल्लाहगंज थाना पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्लाहगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनके बेटा सुरजीत लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण राजाराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है। वृद्ध किसान की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।