दाल से लेकर तेल तक महंगाई बढ़ने का खतरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अल नीनो और बारिश के बदलते पैटर्न से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। सितंबर में खुदरा महंगाई 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 7.74 प्रतिशत रही। क्रिसिल के अनुसार, शाकाहारी थाली की लागत सालाना 10 प्रतिशत और मांसाहारी थाली की लागत छह प्रतिशत बढ़ी। धान, गेहूं, आलू और सब्जियों की फसलों तथा बुआई पर असर पड़ा है।

दाल से लेकर तेल तक महंगाई बढ़ने का खतरा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मौसम में बदलाव का असर अब किसानों तक सीमित नहीं रहा है। अल नीनो से जुड़ी मौसम संबंधी अनिश्चितता खाद्य महंगाई का जोखिम बढ़ा रही है। आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ रहा है और भविष्य में उस पर ज्यादा दबाव की आशंका है। सरकारी आंकड़ों में बीते महीने खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई, जबकि खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत रही, लेकिन जमीन स्तर पर महंगाई का असर उससे कहीं अधिक है। हाल ही में जारी क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट कहती है कि सितंबर में घर पर बनने वाली शाकाहारी थाली की लागत बीते साल के मुकाबले 10 प्रतिशत और मांसाहारी थाली की लागत छह प्रतिशत बढ़ी गई है। जबकि अगस्त में शाकाहारी थाली चार और मांसाहारी तीन प्रतिशत महंगी हुई थी। इससे पता चलता है कि लगातार खाद्य वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिसका असर हर घर की रसोई पर पड़ रहा है। बीते महीनों में दौरान प्याज, चावल, दाल और खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर दबाव डाला है लेकिन मौसम संबंधी अनिश्चितता के चलते आने वाले समय में आम आदमी की जेब पर अधिक बोझ बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है।

मौसम अनिश्चितता से खाद्य महंगाई का खतरा

आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि मानसून सीजन में बारिश औसत से करीब 13 फीसदी कम हुई है लेकिन उसके बाद उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे फसलों का बड़ा नुकसान है। यह नुकसान जरूरत के हिसाब से खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता में गिरावट का कारण बन रहा है, जिससे महंगाई बढ़ने का सिलसिला आगे भी जारी रहने की आशंका है।

--------------------

उत्तर भारत में बारिश से फसलों को नुकसान

बारिश के पैटर्न में बदलाव

अल नीनो के प्रभाव से बारिश के सामान्य पैटर्न में बदलाव से कहीं अधिक बारिश और कहीं कम वर्षा होने की स्थिति में कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है। उत्तर भारत में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी या कटाई के लिए तैयार धान की फसल को नुकसान हुआ है। पंजाब में करीब 13500 हेक्टेयर से अधिक फसल का नुकसान हुआ है। इसी तरह से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी फसल का नुकसान हुआ है। कई मंडियों में भी धान की फसल बरबाद हुई है। इस कारण से बासमती धान 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है, जो एक सप्ताह पहले से 3700 से 4000 के बीच थी।

-------------

धान की कटाई और रबी फसलों की बुआई प्रभावित

धान को नुकसान, गेहूं-आलू और अन्य सब्जियों की बुआई प्रभावित

उत्तर भारत के किसानों के लिए अक्तूबर का महीना खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस दौरान बेमौसम बारिश होने से धान की कटाई, सुखाने और मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो सकती है, लेकिन बारिश के चलते कटाई और बुआई पर असल पड़ा है। बुआई देरी से होने के कारण अगली फसल के आने में समय लगेगा, जिससे बाजार में कीमतों में जल्द गिरावट की संभावना कम हो गई है। आलू से लेकर हरी सब्जियों की बुआई काफी हद तक प्रभावित हुई है। इससे आने वाले समय में अन्य से लेकर अन्य खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ेंगी।

-----------------

एक साल में खाद्य पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी

एक वर्ष में तेजी से बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम

खाद्य वस्तु औसत खुदरा कीमत बीते साल सितंबर में

चावल 47.00 40.00

गेहूं 32.00 28.00

आटा 37.00 32.00

अरहर दाल 130.00 110.00

चना दाल 90.00 70.00

मसूर दाल 90.00 80.00

सरसों तेल 210.00 170.00

सोया तेल 167.00 155.00

सूरजमुखी तेल 191.00 150.00

प्याज 55.00 25.00

आलू 22.00 15.00

टमाटर 40.00 32.00

चीनी 57.00 45.00

नोट- कीमतें रुपये प्रति किलोग्राम में हैं जो अनुमानित हैं। शहरों के हिसाब से अंतर हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बीते महीने खुदरा और खाद्य महंगाई दर कितनी रही?−
खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदाल से लेकर तेल तक महंगाई बढ़ने का खतरा