8 कुंतल बर्फ का शिवलिंग बना आकर्षण

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में आठ कुंतल बर्फ का शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भव्य शिवलिंग को सोमवार को परिसर में रखा गया, जहां श्रद्धालु इसकी आराधना कर रहे हैं। कलाकारों ने इस अद्वितीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

8 कुंतल बर्फ का शिवलिंग बना आकर्षण

जलालपुर। क्षेत्र के ऐतिसिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में आठ कुंतल बर्फ का बना शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सोमवार को करीब आठ कुंतल बर्फ से भव्य शिवलिंग तैयार कर परिसर के परिक्रमा क्षेत्र में रखा गया। जहां पहुंचने वाले श्रद्धालु इसके दर्शन कर भावविभोर हो गए। शिवलिंग का स्वरूप देने में कलाकार एसएमपी, सौरभ निषाद, राम विलास, वीरू पटेल और आदित्य कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्माण में सोनू यादव, अजय कुमार, अनुराग यादव, शिव कुमार और आदित्य कुमार ने सहयोग किया। मुख्य पुजारी सोनू गिरी की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दर्शन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News8 कुंतल बर्फ का शिवलिंग बना आकर्षण