सामुदायिक शौचालय होंगे फिर से संचालित: बीडीओ

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

गंगीरी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सामुदायिक शौचालयों को फिर से चालू करने की कोशिश तेज हो गई है। ये शौचालय गरीब परिवारों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर कर रहे थे। नए खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया और इन शौचालयों को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। सफाई और सही रखरखाव पर जोर दिया गया है।

सामुदायिक शौचालय होंगे फिर से संचालित: बीडीओ

छर्रा/गंगीरी, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बने बंद सामुदायिक शौचालयों को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। गंगीरी ब्लॉक क्षेत्र के छह सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़े थे, जिससे भूमिहीन और गरीब परिवारों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र हितैषी ने बताया कि एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर लगभग 2.08 लाख रुपये की लागत आती है। वर्तमान में ग्राम पंचायत बीसौरा, छर्रा रफातपुर, चितकुरा, मझोला, बूड़ा गांव और समैना ततारपुर के शौचालय ठप पड़े थे। नवागत खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने इन सभी स्थलों का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने

असुविधा को देखते हुए इन शौचालयों को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और समय पर रखरखाव सुनिश्चित होने पर ही इस मिशन का उद्देश्य सार्थक होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसामुदायिक शौचालय होंगे फिर से संचालित: बीडीओ