अब प्रसूता की मौत पर 24 घंटे में होगा आडिट

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए कई निर्देश दिए हैं। हर प्रसूता की मौत पर 24 घंटे में आडिट किया जाएगा। आरआरटीसी के तहत 1791 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। सी-पैप मशीनों का उपयोग नवजातों के लिए किया जा रहा है।

अब प्रसूता की मौत पर 24 घंटे में होगा आडिट

•-अपर मुख्य सचिव ने प्रतिदिन समीक्षा व चिन्हित जिले में सुधारवादी कदम उठाने के दिए निर्देश •-आरआरटीसी ट्रेनिंग से 1791 डाक्टर हुए दक्ष, अब रेफर करने के बजाय संभाल रहे हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले

लखनऊ, विशेष संवाददाता।

मातृ मृत्यु दर कम करने के प्रयास

प्रदेश में किसी भी प्रसूता की मौत होने पर 24 घंटे के भीतर आडिट किया जाएगा। कारण जानने के बाद उस जनपद में सुधारवादी कदम उठाए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने यह निर्देश प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत दिए हैं। उन्होंने 28 नवनिर्मित स्वायत्त मेडिकल कालेजों व सभी जिला महिला अस्पतालों के डाक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।

आरआरटीसी की सफलताएँ

एसीएस बुधवार को रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (आरआरटीसी) कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर केजीएमयू के कलाम सेंटर में आयोजित समीक्षा कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आरआरटीसी के तहत अब तक प्रदेश के 1791 चिकित्सकों की ट्रेनिंग और कार्यस्थल पर मेंटरिंग की गई है। नतीजतन, बीते एक दशक में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में 25 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में निश्चित तौर पर एमएमआर कम हुई है लेकिन हमें इसे और कम करने के लिए प्रयास करते रहने होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी जनपद में बार-बार मृत्यु के मामले आ रहे हैं तो उस पर फोकस होकर काम करें। अभी तक हफ्ते में एक बार यह आडिट किया जाता था।

नवजातों के लिए सी-पैप मशीन

केजीएमयू की कुलपति डा. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि जन्म लेते ही जिन नवजातों को सांस लेने में परेशानी होती है, उनके लिए सी-पैप मशीन वरदान की तरह साबित हुई है। बाल रोग विशेषज्ञों को सीपैप के बारे में प्रशिक्षित कर ढेरों नवजातों की जान बचाई जा सकी है। कार्यशाला में डीजी परिवार कल्याण डा. शुभ्रा मिश्रा व डीजी प्रशिक्षण डा. रंजना खरे ने भी विचार रखे।

आंकड़ों में सुधार

मातृ मृत्यु दर के आंकड़ों में हुआ सुधार

गेट्स फाउंडेशन के उपनिदेशक डा. देवेंद्र खंडैत ने पोस्टपार्टम हैमरेज के आंकड़ों में हुए सुधार पर चर्चा की। यूपीटीएसयू के सीनियर प्रोजेक्ट डायरेक्टर जान एंटनी ने बताया कि वर्ष 2016 में जब आरआरटीसी कार्यक्रम डिजाइन हुआ उस समय एमएमआर 197 प्रति एक लाख थी। आज 2026 में घटकर 154 रह गई है। नोडल अधिकारी डा. सीमा टंडन ने बताया कि इस ट्रेनिंग के दौरान डमी द्वारा इस तरह का अभ्यास कराया जाता है कि इमरजेंसी में किसी केस के आने के बाद किस तत्परता के साथ क्या-क्या कदम उठाने पड़ते हैं। केजीएमयू की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डा. अंजू अग्रवाल ने बताया कि अब तक प्रदेश के 20 मेडिकल कालेजों के डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

सामान्य प्रश्न

✦उत्तर प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?−
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि हर प्रसूता की मौत पर 24 घंटे के भीतर आडिट किया जाएगा और सुधारवादी कदम उठाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब प्रसूता की मौत पर 24 घंटे में होगा आडिट