दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी का धनबाद तक विस्तार की उम्मीद
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में 13234 दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक राज सिन्हा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के तहत, डीआरएम अखिलेश मिश्र ने इस बात की पुष्टि की है। मुख्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

धनबाद। 13234 दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेसका धनबाद तक विस्तार करने की कवायद शुरू हो गई है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के संदर्भ में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि इस ट्रेन के विस्तार को लेकर मुख्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आगे की मंजूरी और प्रक्रिया के लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।


