संवैधानिक प्रयासों से बनेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर : देवकीनंदन
संवैधानिक प्रयासों से बनेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर : देवकीनंदनसंवैधानिक प्रयासों से बनेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर : देवकीनंदन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण मुक्त भव्य मंदिर निर्माण के लिये सभी संवैधानिक माध्यमों से प्रयास होने चाहिये। सनातन बोर्ड के गठन से सभी मंदिरों का संरक्षण एवं सनातनी समाज के लिये उनका सदुपयोग किया जा सकेगा। यह विचार देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित भागवत कथा के मध्य व्यक्त किये। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोलते हुये उन्होने निष्पक्ष जांचकर दाषियों को उचित सजा की मांग दोहरायी। शुक्रवार को कथा से पूर्व मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय के माध्यम से ही मथुरा में सनातनियों के साथ न्याय होगा।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, सनातन बोर्ड एवं गो हत्या निषेध के लिये संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी जनजागरुकता के लिये कथा स्थलों पर सनातन यात्रायें निकाल रहे हैं। आगरा जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबी हुयी केशवदेव प्रतिमायें वापस लाने के लिये न्यायालय में सनातनियों का पक्ष रखा है। न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। जिस प्रकार अयोध्या में सामूहिक प्रयासों के बाद आज भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण देखने को मिला है, उसी तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनेगा।


