टीएलएम के जरिए शिक्षण को रोचक बनाने पर जोर, शिक्षक संकुल बैठक में हुआ डेमो
हिन्दुस्तान, कन्नौज
कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संकुल बैठक हुई। इसमें बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए शिक्षण तकनीकों और गतिविधियों पर चर्चा की गई। एआरपी ने 10 प्वाइंट टूलकिट, कैचअप शिक्षण और पठन संस्कृति के महत्व को समझाया। शिक्षक गतिविधि आधारित विधियों के महत्व पर जोर देते हैं।

कन्नौज, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रभावी शिक्षण तकनीकों और गतिविधियों के प्रयोग की जानकारी दी गई। बैठक में एआरपी ने 10 प्वाइंट टूलकिट, कैचअप शिक्षण और पठन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा शिक्षण में गतिविधि आधारित तरीकों और टीएलएम के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। अमन सिंह, मंजू पाल सिंह, दीप्ति शर्मा और सुष्मना वर्मा ने विभिन्न टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद शिक्षकों ने डेमो के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को समझा।
प्रधानाध्यापक दीप्ति शर्मा, सहायक अध्यापक नीरज चतुर्वेदी समेत विद्यालय परिवार ने एआरपी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में कई शिक्षक मौजूद रहे।


