शाह फैसल बने एचौड़ा कंबोह के नए एसओ

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संभल हिंसा प्रकरण में प्रभावी पुलिस कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक शाह फैसल को एचौड़ा कंबोह थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें दीपा सराय, सिरसी और नरौली देहात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहा गया। एसपी ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं, जिसमें फैसल की नियुक्ति महत्वपूर्ण है।

शाह फैसल बने एचौड़ा कंबोह के नए एसओ

संभल हिंसा प्रकरण में प्रभावी पुलिस कार्रवाई और दीपा सराय, सिरसी तथा नरौली देहात जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले उपनिरीक्षक शाह फैसल को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें थाना एचौड़ा कंबोह का प्रभारी निरीक्षक (एसओ) नियुक्त किया गया है। एसपी ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें शाह फैसल को एचौड़ा कंबोह थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं एचौड़ा कंबोह थानाध्यक्ष लवणीश कुमार को थानाध्यक्ष बबराला और थानाध्यक्ष नितेश सहरावत को बनियाठेर थाना की नरौली देहात चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने बताया कि शाह फैसल ने दीपा सराय, सिरसी और नरौली देहात जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और संभल हिंसा प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई कर अपनी कार्यशैली की अलग पहचान बनाई। इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भरोसा जताते हुए अचौड़ा कंबोह जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।